धौलपुर: पंचायत समिति बसेड़ी एवं पंचायत समिति सरमथुरा में ब्लॉक ग्राम विकास अधिकारी संघ की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव दिनाक 21.01.2021 को निर्वाचन अधिकारी  चोबसिंह राजावत, पर्यवेक्षक कृष्ण सिंह तोमर, रामगोपाल जाट, सरमथुरा निर्वाचन अधिकारी   रामलखन मीणा पर्यवेक्षक सुशील भारद्वाज व महेश सोनी की देख रेख में संपन हुआ। जिसमें बसेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर अशोक जादौन, मंत्री पद पर भूरा उपाध्यक्ष पद पर सत्यवीर निर्वाचित एवं संरक्षक सुखबीर परमार बनाए गए सरमथुरा ब्लॉक में अध्यक्ष पद पर रामचरण मीणा, मंत्री पद पर नीलम कुशवाह, उपाध्यक्ष पद अशोक शर्मा का निर्वाचन हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई साथ ही दिनांक 23.01. 2021 को जिला कार्यकारिणी की मीटिंग में सभी पदाधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए।

संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री केके तोमर ने बताया कि इसी क्रम में 28 जनवरी 2021 को पंचायत समिति राजाखेड़ा की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव कराए जाएंगे। 30 तारीख को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि से विभिन्न मांगों के लिए सत्याग्रह आंदोलन तो शुरुआत की जाएगी

LEAVE A REPLY