धौलपुर। भाजपा के कद्दावर नेता दुष्यंत अशोक शर्मा ने बहिन मालविका के साथ गुरुवार को नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से उनके आवास पर मुलाकात कर शिष्टाचार भेंट की। बहन मालविका के साथ नवनियुक्त बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी है।

बीजेपी नेता दुष्यंत अशोक शर्मा ने बताया सीपी जोशी के राजस्थान प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से संगठन को बड़ी मजबूती मिलेगी। चित्तौड़गढ़ से वर्तमान सांसद सीपी जोशी को राजनीतिक कैरियर का लंबा अनुभव है। उनके अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। उनके नेतृत्व और निर्देशन में बीजेपी के कार्यकर्ता एवं नेता जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी पार्टी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ वापिसी करेगी।

LEAVE A REPLY