पलवल: बीती रात पलवल में एक किलर ने एक ही थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर एक के बाद एक 6 हत्या कर दी। 2 घण्टे के अंदर हुई इन 6 हत्याओं से पलवल में दहशत फैल गई। हत्यारे ने लोहे की रॉड मारकर सभी हत्याएं की है। सीसीटीवी कैमरे में हत्यारा रॉड लिए दिख रहा है जिसके आधार पर पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर साइको किलर होने का शक जताया जा रहा है।
पलवल के सिटी थाना क्षेत्र में बीती रात 2 बजे से 4 बजे तक अलग अलग स्थानों में एक व्यक्ति ने रॉड मारकर 6 लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। जो अपनी देवरानी के डिलवरी के चलते अस्पताल में लेटी हुई थी। हत्यारे ने ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके अलावा मृतकों में तीन गार्ड शामिल है। जिनकी भी सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। दो अन्य सड़क पर सो रहे लोगों की भी हत्या कर दी गई जिनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह हत्यारा रॉड लिए हुए एक कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो बताया जा रहा है कि इसने पुलिस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने इसे भी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।
हत्या आरोपी फरीदाबाद का बताया जा रहा है। नेत्रपाल के रूप में उसकी पहचान हुई है। नेत्रपाल आर्मी में भी रह चुका है अभी कृषि विभाग में कार्यरत था। कहीं मृतक मानसिक रूप से बीमार तो नहीं इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। हत्याएं क्यों की गई इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। पुलिस हत्यारोपी को फरीदाबाद लेकर जा रहीं है जहाँ उससे पूछताछ की जायेगी।

LEAVE A REPLY