भोपाल : मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में 43 नगर परिषद और नगरपालिकाओं के चुनावों का परिणाम बुधवार को मतगणना के बाद घोषित कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 25 तथा कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत हासिल हुई है। तीन सीटें निर्दलीयों के खाते में गई।

2013 में हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस को केवल 9 सीटें ही मिली थी जो अब बढ़कर 15 हो गई है। कांग्रेस ने बीजेपी की सीटों में सेंधमारी की है बीजेपी की सीट घटीं है जबकि कांग्रेस की बढ़ी है।
43 नगरीय निकायों के लिए 11 अगस्त को मतदान हुआ था जिसमे लगभग 8 लाख मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। अध्यक्ष पद के लिए 161 और पार्षद पद के लिए दो हजार एक सौ तेतीस उम्मीदवार मैदान में थे।

बीजेपी की जीत को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने जनता की जीत तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल बताया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि धनबल, बाहुबल और सत्ता के दुरूपयोग के बाद भी कांग्रेस की सीटों में बढ़ोत्तरी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जीत है।
अध्यक्ष पद का पूरा चुनाव परिणाम

LEAVE A REPLY